ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

शराबबंदी होने के बाद भी बर्थडे गर्ल ने जन्मदिन पार्टी के लिए मंगाई शराब

पटना : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी 3 युवती और 1 युवक शराब के नशे में धुत मिले। एक लड़का पार्टी से पहले ही जा चुका था, जबकि एक युवती ने शराब नहीं पी थी। बताया गया है कि शराबबंदी होने के बाद बर्थडे गर्ल ने ही पार्टी के लिए शराब की व्यवस्था की थी।

जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में एक मकान से अचानक शोर आने लगा। जिससे सुनकर पहले आस-पास के लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। शोर बढ़ने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हैरान रह गई। पटना के आश्रम गली के एक मकान में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। मौके पर पुलिस को बीयर और शराब की बोतलें मिली। साथ ही यहां पुलिस को तीन युवती और एक युवक शराब के नशे में टल्ली मिले। नशा चढ़ने पर चारों कमरे में हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

मुलरुप से सीतामढ़ी की रहने वाली एक युवती का जन्मदिन था। वह पटना में किराए का मकान लेकर रहती है। अपने जन्मदिन पर पार्टी देने के लिए उसने तीन युवती और दो युवक को बुलाया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले एक युवक वहां से चला गया, जबकि एक अन्य युवती शराब के नशे में नहीं मिली।  जिससे पुलिस ने छोड़ दिया। शराब के नशे में धुत मिलने पर पुलिस ने 3 युवती और एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button