ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

महाराष्ट्र: ऑटो ड्राइवर से महिला का हुआ झगड़ा तो ड्राइवर ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा

कोल्हापुर: महाराष्ट्र का कोल्हापुर में चौकाने वाली घटना सामने आई। ऑटो ड्राइवर से महिला का झगड़ा हुआ तो ड्राइवर ने महिला को 200 मीटर घसीटा जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। घटना कोल्हापुर के राजारामपुरी की है जहां ऑटोचालक ने महिला को सड़क पर लगभग 200 मीटर तक घसीटा  जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई।

राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अनिल तनपुरे के मुताबिक, महिला के पति का किराए को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों में तगड़ी बहस हो गई और इस बीच महिला भी इस विवाद का शिकार बन गई और ड्राइवर ने अचानक ऑटो चला दी और महिला की साड़ी ऑटो के पीछे बम्पर में फंस गई। जिससे वह करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इस बीच, सड़क पर एक युवक ऑटो को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ऑटोचालक अपने वाहन को नहीं रोकता है. वह तेजी से आगे बढ़ जाता है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि ऑटोचालक की पहचान में जुटी हुई है।   पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिला और उसके पति का जल्द ही बयान लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button