ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गोरखपुर पुलिस को मोबाइल के इनक्रप्टेड संदेश से राज खुलने की उम्मीद

जबलपुर। रामपुर छापर में बर्मन परिवार के सामूहिक आत्महत्या के मामले में अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस को अब घर से मिले मोबाइल के डिलीट चेट डेटा से कोई सबूत मिलने के आसार है। जल्द ही पुलिस मोबाइल फोन को भोपाल स्थित सायबर लैब में भेजा जा रहा है। जहां से डेटा बेकअप निकाला जाएगा। इस प्रक्रिया में अभी वक्त लगेगा। इस दौरान पुलिस को स्थानीय स्तर पर कोई अधिक सुराग नहीं लग रहा है।

घर के कमरे में रस्सी से लटके मिले थे तीनों

ज्ञात हो कि 25 जून को रामपुर छापर में रहने रविशंकर बर्मन 40 साल, पत्नी पूनम बर्मन और दस वर्षीय आर्यन बर्मन घर के कमरे में रस्सी से लटके मिले थे। पास एक कुर्सी थी जो जमीन में गिरी हुई थी। शुक्रवार की शाम को अंतिम बार पड़ोसियों ने इन्हें देखा था। उसके बाद घर के दरवाजे बंद मिले। माना जा रहा है कि शुक्रवार को ही फांसी लगाई गई थी। जिसके बाद रविवार को घर से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ।

पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोला गया

पुलिस ने उस दौरान मोबाइल फोन और घर से डायरी बरामद की थी। जिसमें पुलिस को कुछ नहीं मिला। डायरी में कोई सुसाइड नोट नहीं था। काल डिटेल में भी ऐसा कुछ भी नहीं निकला। गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि काल डिटेल में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं डायरी में भी ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे आत्महत्या का जोड़ा जा सके। आसपड़ोस से भी पूछताछ हुई पर किसी ने कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया।

मोबाइल का डेटा निकलेगा

गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि मोबाइल पर कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म होते हैं जिनमें संवाद होता है। इसमें वाट्सअप, टेलीग्राम के अलावा और भी है जिनमें संवाद हुआ है इन सभी के डिलीट चेट को निकालने के लिए मोबाइल को सायबर लैब भोपाल भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द होगी ताकि जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा फिलहाल पुलिस की जांंच में अब तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही है।

Related Articles

Back to top button