ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सिवनी में बाइक चला रहे युवक की जेब में फटा मोबाइल गंभीर रूप से घायल

सिवनी। मोबाइल फटने की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक बाइक चला रहा था, एकदम से धमाका हुआ और युवक बाइक समेत गिर गया। घटनास्‍थल पर मौजूद राहगीरों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

जीजा के घर हिनोतिया गांव जा रहा था

गोपालगंज निवासी अखिलेश साहू शुक्रवार को अपने जीजा के घर हिनोतिया गांव जा रहा था। हिनोतिया से कुछ दूर पहले युवक के जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया। घटना जिले के कन्हीवाडा थाना अंतर्गत हिनोतिया गांव के पास की है, जहां एक युवक गोपालगंज से हिनोतिया गांव जा रहा था, तभी बीच सड़क में मोबाइल में धमाका हुआ।

धमाके में युवक गंभीर रूप से घायल

इस धमाके में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका मोबाइल में किसी बम की तरह ब्लास्ट हुआ। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसके होश में आने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button