ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट से मिली विदेश जाने की अनुमति

नई दिल्ली: इस दौरान कोर्ट ने अभिनेत्री को बड़ी राहत देते हुए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। वह 25 से 27 मई अबूधाबी और 28 मई से 12 जून तक इटली की यात्रा कर सकेंगी।

 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया है। इससे पहले ईडी इस केस के सिलसिले में जैकलीन से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की वसूली की। एजेंसी के पास पुख्ता सबूत हैं कि इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को भी फायदा पहुंचाया गया है।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जो करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे उसे भी ईडी जब्त कर चुकी है। बताया जाता है कि जैकलीन ने सुकेश से उस समय भी मुलाकात की, जब वह जेल में बंद था।

फिलहाल आरोपी सुकेश मंडोली जेल में बंद है और एक्ट्रेस पर भी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। इस केस में डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी नाम शामिल किया गया है।

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पेश हुईं।

Related Articles

Back to top button