शहडोल में अमझोर के जंगल में महुआ बीन रही महिला पर हाथी ने किया हमला
शहडोल। जिले में एक बार फिर हाथियों की हलचल शुरू हो गई है। शहडोल वन वृत्त उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र अमझोर के जंगल मे तेंदू पत्ता तोड़ रही एक महिला पर शुक्रवार सुबह हाथी ने हमला कर दिया है। पुलिस के अनुसार रामकली गोड निवासी विनायका पर हाथी ( Elephant) ने हमला किया है। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वन विभाग ने की पुष्टि
वन विभाग के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पिछले साल से जैसिहनगर क्षेत्र में हाथियों की हलचल बनी हुई है। अब तक इस क्षेत्र में हाथियों के हमले से 6 मौतें भी हो चुकी हैं। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र लगा होने के कारण एक साल से 10 से 20 हाथियों का दल छत्तीसगढ़ की ओर से चहलकदमी कर रहा है। वन विभाग का अमला हाथियों के दल को क्षेत्र से बाहर करने के लिए प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।
कितने हाथी हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता
मंडल के डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है किसी महिला को हाथी ने घायल किया है। वन विभाग का अमला जांच कर रहा है। कितने हाथी दिख रहे हैं कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी एक हाथी दिखता है




