ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

50 हजार रुपये की उधारी वसूलने के लिए किया युवक का अपहरण

उज्जैन में 50,000 की उधारी वसूलने के लिए तीन लोगों ने एक ऐसा रास्ता आजमाया, जिससे पुलिस को इन लोगों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज करना पड़ा है। इन लोगों ने पहले एक कार को रोका, फिर इसमें बैठे युवक को कार से उतारा और डरा-धमकाकर एक अन्य कार में अपने साथ ले गए, जिस स्थान पर यह घटनाक्रम हुआ वहां पर सीसीटीवी लगे थे, जिससे इन लोगों की जल्द पहचान हो गई और महज कुछ घंटों में ही पुलिस ने युवक को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को लगभग आठ बजे सूचना मिली थी कि मुनिनगर तालाब पर एक कार को रोककर कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। क्योंकि मामला अपहरण का था, इसलिए तुरंत हम घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लगे सीसीटीवी फुटेज मैं आरोपियों को अपहरण हुए युवक नानाखेड़ा के प्रगतिनगर में रहने वाले मोहित उर्फ तनिष्क निगम उम्र 23 साल के पिता संजोग निगम ने पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं के चुंगल से तनिष्क को न सिर्फ छुड़वा लिया। बल्कि तीनों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button