मुख्य समाचार
बुंदेलखंड में मचा चुनावी घमासान छतरपुर जिले के एक ओर कांग्रेस विधायक क्या होंगे भाजपा में शामिल ?
बुंदेलखंड के एक ओर प्रभावी कांग्रेसी विधायक भारतीय जनता पार्टी के पाले में जाते दिख रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इन विधायक को बुलाकर कहा था कि क्षेत्र में स्थिति कमजोर है इसलिए क्षेत्र पर फोकस करो। यह बात विधायक ने अपने कथावाचक गुरु को बताई कथावाचक की भारतीय जनता पार्टी में तगड़ी पेठ हो गई है। चर्चा है कि कथावाचक ने कांग्रेस विधायक को भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाने की चर्चा शुरू कर दी है, उम्मीद है कि भाजपा नेतृत्व कथावाचक की बात को नहीं टाल सकता यदि सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस का एक और विधायक भारतीय जनता पार्टी के पाले में आ सकते है l विधायक जी इन कथावाचक के साथ देश विदेश में देखे जाते हैं। ऐसा होने पर कांग्रेस में भारी उथल पुथल की संभावना सामने आ सकती है। इस तरह की खबरें प्रदेश स्तरीय मीडिया में भी बनी हुई हैं।



