ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खंडवा जिले के बीड़ में पुलिस ने पकड़ी 100 पेटी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

खंडवा ।   देर रात गश्त के दौरान बीड़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मंगलवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस ने यह शराब पकड़ी गई है। बीड़ चौकी प्रभारी संतोष सावले ने बताया कि गश्त के दौरान पुनासा की तरफ से मैजिक वाहन को बीड़ चौकी क्षेत्र में रोका गया। पुलिस को देख बदमाश वाहन पलटाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वाहन को पकड़कर तलाशी ली गई। वाहन में 100 पेटी देशी शराब मिली है। शराब जब्त कर राजकुमार पुत्र रामनारायण और धर्मेंद्र पुत्र रघु सोलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।

पुनासा की है शराब

जब्त शराब की जांच में पुलिस लग गई है। शराब की बोतल पर लगे टेग पुनासा के हैं। पुलिस अब ठेकेदार की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि आरोपित शराब नर्मदानगर से मूंदी की और लेकर आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button