ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना आज से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिला चिकित्सा अधिकारी की कार्रवाई शुरू

मुरैना सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा मुरैना के झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही बुधवार 3 मई से शुरु होने जा रही है। सीएमएचओ के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं है जो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ उनकी क्लीनीक सीलबंद की कार्रवाई करेंगी। यह जानकारी देते हुए जिले के सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें अलग-अलग कस्बों में जाकर इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उनकी क्लीनिक बंद कराएंगे साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराएंगे। क्लीनिक बंद कराने पर आता राजनैतिक दवाब अभी तक इन डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिस पर उन्होंने दबी जुबान से बताया कि कार्रवाई की गई लेकिन कार्रवाई के तुरंत बाद राजनैतिक दवाब आ जाता है जिसके कारण कार्रवाई रोकना पड़ती है। कैलारस में दो युवतियों को मार चुके झोलाछाप बता दें, कि पिछले एक साल के अन्दर अकेले कैलारस कस्बे में मौजूद झोलाछाप डाक्टर दो मरीजों को मार चुके हैं, जिनके खिलाफ कैलारस व मुरैना कोतवाली में मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही एक डॉक्टर ने एक नाबालिग के गलत इंजेक्शन लगा दिया था जिसकी वजह से वह पिछले एक वर्ष से विकलांग बना अपने पिता के कंधों पर घूमने को मजबूर है। उसका पिता कई बार कलेक्टर की जनसुनवाई में अपने बेटे को ला चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं CMHO का कहना है कि उनके द्वारा उस झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील की जा चुकी है। कुकुरमुत्ते की तरह उगे क्लीनिक बता दें, कि मुरैना जिले के अंबाह,पोरसा, जौरा, कैलारस व सबलगढ़ में कुकुरमुत्ते की तरह झोलाछाप डाक्टरों की दुकानें खुली हैं तथा यह झोलछाप गांवों तक फैले हैं। यह झोलाछाप डाक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button