ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

एफबीआई की मदद से मैक्सिको के पास पकड़ा गया फरार गैंगस्टर बॉक्सर

दिल्ली| दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में बॉक्सर की तलाश कर रही थी। दीपक बॉक्सर लंबे समय से देश से बाहर था। रोहिणी अदालत में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से वह गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश से बाहर पहली बार किसी गैंगस्टर को पकड़ने में कामयाबी पाई है। टीम ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और इंटरपोल की मदद से देश के शीर्ष दस गैंगस्टरों में शुमार दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर को मैक्सिको के पास गिरफ्तार किया है। गृहमंत्रालय के सूत्र के मुताबिक दीपक को आज भारत लाया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में बॉक्सर की तलाश कर रही थी। दीपक बॉक्सर लंबे समय से देश से बाहर था। रोहिणी अदालत में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से वह गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह बरेली से रवि अंटिल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कोलकाता के रास्ते जनवरी 2023 में मैक्सिको भाग गया था। पासपोर्ट पर मुरादाबाद, यूपी का पता दिया था। दीपक को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल की देखरेख में टीम बनाई गई थी।

पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था

गोगी गिरोह की लारेंस बिश्नोई गिरोह से सांठगांठ है। दीपक 2016 में बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था। बॉक्सर गैंग पर 2018 में मकोका लगने के बाद से वह फरार था। इस दौरान भी अमित गुप्ता समेत दो हत्याएं, पुलिसकर्मियों पर कातिलाना हमला और मार्च 2021 में कुलदीप उर्फ फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भगाकर ले जाने में वांछित था। अमित गुप्ता की हत्या ने नौकरशाहों व आईपीएस अफसरों में सनसनी फैला दी थी।

 

Related Articles

Back to top button