ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

बागेश्वर धाम में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, 50 महिलाओं ने की पुलिस से शिकायत  

मुंबई। पिछले कुछ महीनों से बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों मुंबई से सटे मीरा रोड परिसर में बाबा का दरबार लगा हुआ है, जहां पर धीरेंद्र शास्त्री के काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे हैं. इस बीच, बाबा के दरबार से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिसकी शिकायत 50 से अधिक महिलाओं ने पुलिस थाना में की है. महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर पुलिस को बताया है कि बाबा के दरबार में किसी ने उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन चुरा लिए हैं. मीरा रोड पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम घटना की जांच करेगी. आपको बता दें कि हाल के दिनों में बागेश्वर बाबा काफी चर्चा में हैं. उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है. यह आरोप नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने लगाया है. श्याम मानव कहते है कि, बाबा केवल ढोंग रच रहे हैं. उनके पास कोई दैविक सिद्धियां नहीं हैं. वहीं, श्याम मानव की ओर से लगाए इन आरोपों का कई हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं. हालांकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ बीजेपी नेताओं ने भी समर्थन दिया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात दोहरा चुके हैं. वह अपने प्रवचनों में लोगों से इस संबंध में ऐसा अपील करते भी दिखाई देते हैं.

 

Related Articles

Back to top button