ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

ग्रामीण के घर छापेमारी में मिला पन्ना जैसा बेशकीमती पत्थर

झारखंड | झारखंड के एक गांव के घर से पन्ना जैसा दिखने वाला कीमती पत्थर और करीब आठ लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि यह पत्थर अवैध खनन कर निकाला गया है। वहीं आरोपी व्यक्ति फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की है। जहां पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को गोराबांधा ब्लॉक के गांव हाथीपाटा के एक घर में छापेमारी की। छापेमारी में घर से पन्ना जैसे दिखने वाला पत्थर और 7.80 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।

बता दें कि गोराबांधा ब्लॉक अपने पन्ना रिजर्व के लिए जाना जाता है। यह वामपंथियों का मजबूत गढ़ माना जाता है। पुलिस को ऐसी सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से पन्ने की खुदाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किया गया पन्ना जैसे दिखने वाले पत्थर का वजन 510 ग्राम है, जिसमें 190 ग्राम के करीब मिट्टी लगी हुई है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें पन्ना की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड हैं। घर का मालिक बरामद चीजों के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा अवैध खनन के काम में लगा है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button