ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कांग्रेस को जवान बनने में छूट रहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को पसीना 

नई दिल्‍ली । कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नया सिरदर्द साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि सीडब्ल्यूसी के आधे सदस्य 50 साल से कम उम्र के होने हैं। अब खड़गे को 50 साल से कम उम्र के अनुभवी नेता ढूंढने में परेशानी हो रही है। रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस ने युवा कांग्रेस बनाने और 2024 में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके तहत पार्टी के पदों पर 50 फीसदी नेता 50 साल से कम उम्र के नियुक्त करने की घोषणा हुई थी। कांग्रेस पार्टी खुद को जवान बनाने के लिए अब युवा नेताओं की तलाश में हैं, लेकिन पार्टी की फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था सीडब्ल्यूसी के लायक युवा नेता मिल ही नहीं रहे हैं।
आलम ये है कि वर्तमान में सीडब्ल्यूसी की जगह जो संचालन समिति काम कर रही है, उसके 46 में से सिर्फ दो सदस्य ही 50 साल से कम उम्र के हैं। जाहिर है पार्टी का फैसला उसके गले की फांस बन रहा है, इसकारण अभी तक सीडब्ल्यूसी का गठन नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि रायपुर अधिवेशन में पार्टी ने कई निर्णयों का ऐलान किया था और उन पर काम हो रहा है। रायपुर में सीडब्ल्यूसी सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई थी।
इन 35 के अलावा नए नियम के तहत पूर्व पीएम, पूर्व पार्टी अध्यक्ष, लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के नेताओं को सीधे कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया जाएगा। मतलब मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी और खड़गे पदेन सदस्य बन जाएंगे। इस तरह से ये संख्या 39 हो जाएगी, जिसमें 19 सदस्य 50 साल से कम उम्र के होने हैं। अब खड़गे के सामने अनुभवी और युवा दोनों पैमानों पर खरा उतरने वाले नेताओं को ढूंढने की चुनौती है।  यही वजह है की पार्टी के सीडब्ल्यूसी के गठन में देरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button