ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

बिग बाॅस के घर में आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने की सारी हदें पार लिप लॉक देख भड़के दर्शक

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के प्रीमियर से ही लोग इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड थे। सलमान खान ने भी कहा था कि भले ही शो ओटीटी पर आ रहा है, जहां कोई सेंसरशिप नहीं है। लेकिन वे खुद सेंसर बनेंगे और सभ्यता का ख्याल रखेंगे। पर अब शायद शो में सारी हदें पार हो चुकी है। बिग बाॅस के घर में कुछ ऐसा हो गया है, जिसे देख दर्शक काफी भड़क रहे हैं। दरअसल जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने सारी सीमाएं पार करते हुए बिग बॉस हाउस में फ्रेंच किस किया है। ये किस 30 सेंकेड लंबा था, जिसे देख घरवाले भी काफी हैरान हुए।

आकांक्षा और जद का फ्रेंच किस

बिग बाॅस ओटीटी 2 ने अपने लॉन्च के पहले ही दिन से दर्शकों का अच्छा खासा मनोरंजन किया है। दर्शक भी इस सीजन को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक बिग बाॅस के घर से तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। इन सबके बीच जद हदीद काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जद दुबई के रहने वाले हैं और पेशे से वे एक मॉडल हैं। वे बिग बाॅस के घर में अक्सर मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। पिछले दो एपिसोड में वे मनीषा रानी से फ्रेंच किस की बात करते दिख रहे थे। लेकिन अब उन्होंने आकांक्षा के साथ सारी लिमिट क्रॉस कर दी है।

शादीशुदा हैं जद हदीद

जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने 30 सेकेंड तक किस किया। दरअसल उन्हें इस किस के लिए अविनाश सचदेव ने चैलेंज किया था। चैलेंज दिया गया था कि जद हदीद और आकांक्षा को एक-दूसरे को फ्रेंच किस करना होगा। इसके बाद आकांक्षा और जद ने एक-दूसरे को बांहों में लेकर किस किया। देखा जा रहा है कि जद हदीद धीरे-धीरे आकांक्षा पुरी को पसंद करने लगे हैं। बता दें कि वे पहले से शादीशुदा है और एक बेटी के पिता भी हैं। जद, आकांक्षा से अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं। इतना ही नहीं आकांक्षा और जद बिग बाॅस के घर में एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं।

Related Articles

Back to top button