ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि ‘इतना परेशान करने के बाद भी इनको चैन नहीं मिला तो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं। वहीं पुलिस ने भी मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज, हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी बढाणा मानसरोवर की रहने वाली थी। 7 मार्च को होली पर वह अपने पीहर में रह रही थी। परिवारवाले होली की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच, शाम करीब 4 बजे शिवानी ने एक कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक जब शिवानी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परीजनों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। कोई जवाब न आने पर आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ना पड़ा। तब परिजनों ने देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे मानसरोवर स्थित एक अस्पताल ले गए मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button