ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। अगले महीने होली समेत ये त्योहार, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें जरूरी काम।

भोपाल। मार्च 2023 की शुरुआत होने वाली है और इस महीने होली (Holi) समेत कई फेस्टिवल पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अगले महीने का इंतजार किए बगैर इस महीने के बाकी बचे दिनों में निपटा लें. आरबीआई ने अगले महीने के लिए Bank Holiday लिस्ट जारी कर दी है. साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. RBI की वेबसाइट पर भी बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट अपडेट कर दी गई है. मार्च में Holi समेत ये त्योहार अगले महीने रंगों का पर्व होली है. इसके अलावा गुड़ी पाड़वा / उगाडी/ पहला नवरात्र / तेलुगु नववर्ष और रामनवमी भी पड़ रहे हैं. हालांकि, त्योहार अलग-अलग राज्यों के आधार पर हैं और इसकी के मुताबिक, रिजर्व बैंक अपनी बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. ऐसे में विभिन्न त्योहारों और आयोजनों के मद्देनजर Bank Holiday अलग-अलग हो सकते हैं. इन त्योहारों के अलावा मार्च में रविवार और दूसरे चौथे शनिवार को मिलाकर कुछ 6 साप्ताहिक अवकाश भी हैं. ऑनलाइन पूरे कर सकेंगे बैंकिंग काम बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button