ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जायस के कार्यकर्ताओं ने किया राज्यपाल मंगूभाई पटेल का विरोध

बुरहानपुर ।    प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बुधवार को यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हालांकि इस दौरान उन्हें जायस के कार्यकर्ताओं से विरोध का भी सामना करना पड़ा। राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कार्यक्रम के दौरान जयस के कार्यकर्ताओं और गांव के आदिवासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आदिवासी राज्यपाल से मिलकर गांव और क्षेत्र की समस्याएं बताना चाहते थे लेकिन पुलिस अफसरों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके चलते करीब 50 से ज्यादा आदिवासी राज्यपाल के गुजरने वाले मार्ग पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी लगने पर एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आदिवासियों को जबरन उठाने का प्रयास किया। आदिवासी जब नहीं माने तो पुलिस अफसरों ने दो लोगों को मिलवाने की बात कही जिसके बाद वे माने।विरोध कर रहे आदिवासियों का कहना था कि गांव के स्कूल में बच्चों की शिक्षा के लिए इंतजाम नहीं है। पांच कक्षाओं को दो शिक्षक पढ़ाते हैं। नेपानगर क्षेत्र में लगातार जंगल कट रहा है लेकिन प्रशासन इसे रोकने में रूचि नहीं दिखा रहा।

आदिवासी के यहां किया भोजन

राज्यपाल ने भाऊलाल आदिवासी के घर में भोजन किया। उनके साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सुमित्रा कास्टीकर भी मौजूद थे। भाऊलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इससे पहले रगई गांव पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने यहां आदिवासियों से संवाद भी किया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल करीब सुबह 10.30 बजे बुरहानपुर पहुंचे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रेणुका मंडी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button