ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

केंद्र सरकार तैयार हुई तो एक साथ दो साल के पदों के लिए होगी डीपीसी

भोपाल ।  मध्य प्रदेश को इस बार एक साथ 16 आइपीएस अधिकारी मिल सकते हैं। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस में चयन के लिए दो साल के पदों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक एक साथ करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। यदि अनुमति मिल जाती है तो विभाग को अलग से तैयारी नहीं करनी होगी। वर्ष 2021 के दस और 2022 के छह पद उपलब्ध हैं। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग भी प्रयास कर रहा है कि वर्ष 2021 और 2022 के पदों की डीपीसी एक साथ हो जाए। इसके लिए प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा गया है। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार यदि दो सालों के पदों पर एक साथ चयन की अनुमति दे देती है तो संघ लोक सेवा आयोग पहले वर्ष 2021 और फिर 2022 के पदोें के लिए बैठक करेगा। इसके लिए सभी पात्र अधिकारियों के नाम आयोग को पहले ही भेजे जा चुके हैं, इसलिए पूरी संभावना है कि अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की तारीख निर्धारित होगी। इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग भी प्रयास कर रहा हैै कि दो वर्षों की डीपीएस एक साथ 27 फरवरी को हो जाए। वर्ष 2021 के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में चयन के लिए 19 पद हैं। जबकि, वर्ष 2022 के लिए आठ पद नियमित और छह संवर्ग पुनरीक्षण में प्राप्त हुए हैं। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भेजा है। इसे मुख्यमंत्री की सहमति से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वर्षर् 2021 के पदों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 27 फरवरी को प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव हिस्सा लेंगे

Related Articles

Back to top button