ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मंडला जिले में सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा मजदूर

 मंडला ।   जिला मुख्यालय से सटे बड़ी खैरी ग्राम पंचायत के बिनेका तिराहे में सीवर लाइन खुदाई का काम चल रहा है। जेसीबी मशीन के द्वारा यह खुदाई की जा रही है और खुदाई के दौरान निकली मिट्टी का ढेर सड़क किनारे लगाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 खुदाई के दौरान एक मजदूर मिट्टी फिसलने से गड्ढे में जा गिरा और मिट्टी में दब गया। मजदूर का नाम गोविंद मंडल पिता अमृत बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का निवासी है। कुछ ही देर में बिनेका तिराहे पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर मंडला जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी भी पहुंचे। मजदूर को गड्ढे से निकालने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान आवागमन भी बाधित हो गया। दुर्घटना स्थल के दोनों ओर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। गोविंद को मिट्टी के ढेर से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button