ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

17 साल के बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट

टीकमगढ़ में एक 17 साल के बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की ममता का गला घोंट दिया। पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां के सीने में गोली उतार दी। खून से लथपथ मां जमीन पर जा गिरी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। यहां रमेश रजक अपनी पत्नी सपना (41), 17 साल के बेटे संग रहते हैं। रमेश इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां के सीने में गोली मार दी। पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी बेटे ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मां प्यार नहीं करती है। आए दिन मारती थी, इससे तंग आकर मां के सीने पर पिता की लायसेंसी बंदूक से गोली उतार दी। वहीं, घटना को लेकर देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। नाबालिग से पूछताछ अभी जारी है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि घटना के वक्त पिता रमेश कहां था।

वहीं, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में आर्मी एजुकेशनल कोर ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर में एक प्रशिक्षु कैप्टन ने छात्रावास के अपने कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पचमढ़ी के थाना प्रभारी रुपलाल उइके ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना सोमवार रात करीब नौ बजे मिली। प्रशिक्षु कैप्टन की पहचान कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सरताज सिंह कारला (29) के तौर पर हुई है।

कारला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कमरे से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरुकरण सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। मामले में आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button