ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दूधाधारी मठ में आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को छेरछेरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी जिलों में इस त्योहार को लेकर लोगों में भारी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा और माघी पुन्नी की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामानएं दी हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को धान से तौला। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश मठपारा की सड़कों पर दान लेने के लिए निकले। लोग घरों से निकलकर उन्हें दान देने की रश्म निभाई और प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दे रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं। किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है। अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है। दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है। भगवान बालाजी की कृपा से इस बार बहुत अच्छी पैदावार हुई है उन्होंने कहा कि 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई, लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई है। सभी को तत्काल भुगतान किया गया है।

Related Articles

Back to top button