ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

किसान आंदोलन की जीत की पहली वर्षगांठ पर दीपमाला करने की अपील

संगरूर: भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा जिला संगरूर की बैठक गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में हुई। बैठक में राज्य प्रधान बूटा सिंह बुर्जगिल्ल, महासचिव जगमोहन सिंह पटियाला व राज्य उप प्रधान गुरमीत भट्टीवाल ने विशेष तौर पर शिरकत की।इस मौके पर उन्होंने यूनियन सदस्यों को अपील की कि 19 नवंबर को किसान आंदोलन की जीत की पहली वर्षगांठ पर घरों पर दीपमाला की जाए। इसके अलावा शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी जाए। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की ओर से 26 नवंबर को राज्यपाल भवन चंडीगढ़ की तरफ मार्च भी निकाला जाएगा।इस अवसर पर कर्म सिंह, लखवीर सिंह, नाजम सिंह, शमशेर सिंह, संत राम छाजली, महिंदर सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेल सिंह, कुलदीप जोशी, जगजीवन सिंह, जगदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button