ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में सुअरों में फैला स्वाइन फ्लू, दो सैंपल पाजिटिव निकले

शिवपुरी। शिवपुरी में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौत का कारण स्वाइन फ्लू ही था। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। दो सुअरों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे, दोनों ही पाजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सुअर मर रहे हैं। लगातार मर रहे सुअरों के कारण लोग बेहद परेशान थे। इसे पहले तो नगर पालिका नजरअंदाज कर रही थी। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-15 में 24 दिसंबर को जब कुछ सुअर मरे, तो स्थानीय रहवासी उन्हें नगर पालिका ले आए। तब नगर पालिका के सीएमओ केशव सिंह सगर ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली को दी। डा. तमोली ने दोनों मृत सुअरों का पीएम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें दोनों ही सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब और सैंपल जांच के लिए भिजवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सुअरों की मौत का कारण लगभग समान ही है। इससे यह साफ हो गया है कि शिवपुरी में सुअरों में स्वाइन फ्लू की बीमारी फैली हुई है।

 

Related Articles

Back to top button