ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

राहुल गांधी का बड़ा बयान: भारत को लेकर चीन का वही रवैया है जो यूक्रेन के साथ रूस का रहा है

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि चीन भारत के साथ उसी सिद्धांत पर अमल कर रहा है जो रूस ने यूक्रेन के साथ अपनाया है क्योंकि वह (चीन) भारत की सीमाओं को बदलने की धमकी दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत-चीन सीमा विवाद का ‘एक कमजोर अर्थव्यवस्था, बिना दृष्टिकोण वाले भ्रमित राष्ट्र तथा नफरत एवं गुस्सा’ से सीधा संबंध है तथा चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं।

राहुल गांधी ने अभिनेता एवं नेता कमल हासन के साथ एक संवाद में कहा, ‘‘रूसियों ने यूक्रेन से कहा कि हम नहीं चाहते कि तुम पश्चिम के साथ मजबूत संबंध रखो। बुनियादी रूप से उन्होंने यूक्रेन से यह कहा था कि अगर तुम पश्चिम के साथ मजबूत रिश्ता रखोगे तो हम तुम्हारा भूगोल बदल देंगे।

 उन्होंने दावा किया, यही सिद्धांत भारत को लेकर भी अपनाया जा सकता है। चीनी यही कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हैं उसको लेकर सावधान रहिए, क्योंकि हम आपका भूगोल बदल देंगे, हम लद्दाख में घुस जाएंगे, हम अरुणाचल प्रदेश में घुस जाएंगे। मैं यह देख सकता हूं कि वे इस तरह के रवैये के लिए एक बुनियाद तैयार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कमल हासन के साथ संवाद का एक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया है। राहुल गांधी का कहना है कि 21वीं सदी में सुरक्षा एक समग्र चीज बन गई है और इसको लेकर वैश्विक दृष्टिकोण होना चाहिए। उन्होंने कहा,  मुझे लगता कि मौजूदा सरकार ने इस बात को गलत ढंग से आकलन किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार, संघर्ष की परिभाषा पहले ही बदल चुकी है, पहले सीमा पर लड़ाई लड़ी जाती थी, लेकिन अब हर जगह लड़ना होता है। राहुल गांधी ने सरकार पर चीन के मामले को संभालने में पूरी तरह विफल रहने और असमंजस की स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा था कि इस सरकार की नीतियों के चलते चीन एवं पाकिस्तान एक हो गए हैं, जो खतरनाक बात है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि डोकलाम एवं तवांग में जो हुआ है, वो किसी बड़ी तैयारी का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button