ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अलसुबह वृद्धा ने पानी के धोखे मे एसिड पिया गई जान

भोपाल। ईटखेडी थाना इलाके मे रहने वाली वृद्धा ने पानी के धोखे मे एसिड पी लिया। परिवार वाले उन्हे इलाज के लिये हॉस्पिटल ले गये जहॉ कुछ घंटे चले इलाज के बाद महिला ने दम तोड दिया। थाना पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय प्रेम बाई पत्नी स्वर्गीय किशनलाल इलाके मे स्थित ग्राम अगरिया छापर में रहती थी। बीती सुबह उनकी तबीयत अचानक  बिगड़ गई ओर उन्हे उल्टिया होने लगी। यह देख परिवार वाले उन्हे तुरत ही इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ उन्हे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। हालत लगातार बिगड़ने के कारण देर रात उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। शुरुआती पूछताछ मे परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि हॉस्पिटल लाते समय प्रैम बाई ने बातचीत के दौरान बताया था कि सुबह तड़के उन्होने बोतल मे भरा हुआ पानी पी लिया था लेकिन उस पानी की बोतल मे एसिड था जिसे गलती से उन्होने पी लिया था। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Related Articles

Back to top button