ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

उनकी पार्टी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकली : राहुल गांधी 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा है कि उनकी पार्टी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकली है। राहुल गांधी ने कहा जब भी कोई देश में नफरत और हिंसा फैलाता हैतब हमारी विचारधारा का समर्थन करने वाले लोग प्यार फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि असली तपस्वी वह लोग हैं जो अपनी दिनचर्या शुरू करने के लिए हर दिन सुबह 4 बजे उठते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाकर कुछ असाधारण नहीं किया गरीब नागरिकों किसानों मजदूरों और छोटे दुकानदारों ने कड़ी मेहनत की है।
गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा ने 7-8 घंटे चलकर और 15 मिनट का भाषण देकर राजनेताओं के घंटों लंबे भाषण देने के तरीके को बदल दिया है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा पीसीसी अध्यक्ष और कैबिनेट के साथ जनता की समस्याओं को सुनने के लिए हर महीने 15 किमी पैदल चलने के फैसले पर खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button