ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

इंटर-रिलिजन शादी करने पर देवोलीना हुई जमकर ट्रोल, यूजर्स बोले- बेबी हिंदू होंगे या मुसलमान? 

टीवी की टॉप एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ‘गोपी बहू’ के किरदार से सबके दिलों में छा चुकी हैं। हाल ही में 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर नई जिंदगी का आगाज किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने पति से भी फैंस को मिलवाया। अब अलग धर्म होने की वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया है।

दरअसल, देवोलीना पिछले दो साल से जिम ट्रेनर शाहनवाज को डेट कर रही थीं। काफी समय तक रिलेशनशिप निभाने के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग सीक्रेट शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया। देवोलीना की शादी से सभी हैरान तो हैं, लेकिन शाहनवाज के मुस्लिम होने पर कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने देवोलीना का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा था कि उनका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? यूजर ने तो अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन देवोलीना ने हेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने इस भद्दे कमेंट के जवाब में लिखा,’ मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आपको इससे क्या? अगर आपको इतनी चिंता हो रही है तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडॉप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम, आप यह सब तय करने वाले होते कौन हैं?’

अभिनेत्री देवोलीना की बात करें तो वह अपनी शादी से काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती तो उन्हें ऐसा पति नहीं मिलता। देवोलीना और शाहनवाज की वेडिंग के फोटोज सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button