ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

3 माह से नहीं मिला कर्मचारियों को वेतन

भोपाल।  वित्त विभाग मध्यप्रदेश शासन के अकारण रोक के कारण पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल के समस्त 300  कर्मचारियों को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण पर्यावरण वानकी वन मंडल के कर्मचारियों की परिवारिक स्थिति दयनीय हो गई है। परेशान कर्मचारियों ने बैठक करके मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले 20 दिसंबर को आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन का नोटिस आज पर्यावरण वानकी बन मंडल भोपाल को दे दिया गया है। आंदोलन में तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी एवं श्रमिक सभी संवर्ग के कर्मचारी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल के कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की अनुमति देने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने 8 दिसंबर 2022 को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को ज्ञापन सौंपा था। अपर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि शीघ्र वेतन भुगतान करने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन 9 दिन निकल जाने के बावजूद भी वित्त विभाग ने पर्यावरण वानकी वन मंडल के कर्मचारियों को 3 माह का लंबित वेतन भुगतान करने की अनुमति जारी नहीं किया है। जबकि पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद बनाया गया है। फिर भी वित्त विभाग अकारण वेतन भुगतान करने की अनुमति देने में रोड़ा अटका रहा है। जिस कारण पर्यावरण वानकी बन मंडल के कर्मचारियों में भयंकर असंतोष व्याप्त है। इसलिए अब कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 20 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे पर्यावरण वानकी वन मंडल कार्यालय सीपीए भवन वि_ल मार्केट के पास एकत्रित होकर वन मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की जाएगी अपर मुख्य सचिव वित्त को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button