ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका 2022-23 के लिए 64716 अतिरिक्त एच2बी वीजा जारी करेगा

वॉशिंगटन । अमेरिका अस्थायी व्यवस्था के तहत वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए अतिरिक्त 64716 एच-2बी वीजा उपलब्ध करा रहा है। अमेरिकी वीजा की यह श्रेणी अकुशल विदेशी कामगारों के लिए होती है। अमेरिकी कदम के पीछे मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यहां की कंपनियां अपने व्यस्त सत्र के दौरान अपनी श्रम की जरूरतों के लिए योजना बना सकें।

एच-2बी वीजा के द्वारा नियोक्ता गैर-कृषि या अन्य सेवाओं के लिए विदेशी कामगारों से सीमित अवधि के लिए अस्थायी तौर पर रख सकते हैं। हालांकि अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के इस कदम का विशेष असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि वीजा के लिए आवेदन देने वाले भारतीयों की संख्या ज्यादा नहीं है।

भारतीय आमतौर पर एच-2बी वीजा के लिए आवेदन नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका जाने वाले ज्यादातर भारतीय उच्च कौशल वाले पेशेवर होते हैं जिन्हें अमेरिकी कंपनियां ऐसी विशिष्ट भूमिकाओं जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है के लिए रखती हैं। इस तरह के आव्रजन के लिए एच-1बी वीजा होता है।

Related Articles

Back to top button