ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

 लेटलतीफी….बोर्ड परीक्षा की गाड़ी बेपटरी

भोपाल । 9वीं से 12वीं अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल अचानक बदलाव के बाद अब प्री बोर्ड की परीक्षाओं पर संशय  साफ नजर आ रहा है 10वीं 12वीं की मुख्य परीक्षा 1 व 2 मार्च से शुरू होगी तो अद्र्धवार्षिक और मुख्य परीक्षा के बीच 48 दिन का समय रहेगा। इससे प्री बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सरकारी स्कूलों में वर्ष 2022-23 में पढऩे वाले नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं नवंबर महीने में होना थीं लेकिन वह जनवरी में होगी। देरी के साथ दिसंबर में पहले परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर फिर अचानक निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षाएं जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में होंगी जो 10 जनवरी तक चलेंगी। इसके साथ ही दसवीं की परीक्षा 1 मार्च से 12वीं की 2 मार्च से शुरू की जाना है। यानी अद्र्धवार्षिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बीच 48 दिन का अंतर रहेगा। वार्षिक परीक्षा में 90 फ़ीसदी कोर्स प्रश्नपत्र में शामिल किया जाना है। कुल मिलाकर शिक्षक इस समय छात्रों को सिलेबस पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं। विज्ञान के छात्रों को प्रायोगिक कक्षाओं में ज्यादा समय देना पड़ रहा है वहीं तकरीबन डेढ़ महीने में मुख्य परीक्षा आयोजित करने के निर्देश जारी हुए हैं जिसके कारण प्री बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं होने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हंै। छात्रों को मुख्य परीक्षा के पहले प्री बोर्ड नहीं हुई तो उन्हें तुलनात्मक अध्ययन नहीं हो पाएगा और परिणाम पर इसका असर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button