ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सागर में साबुन फैक्ट्री के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड रूम में तोड़फोड़, हवाई फायर कर फैलाई दहशत

सागर: फैक्ट्री के गेट पर हवाई फायर करते हुए युवक।सागर के सिदगुवां इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने साबुन फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने हंगामा करते हुए हवाई फायर किया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही हंगामा करने वाले दोनों युवक मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बहेरिया थाना क्षेत्र के सिदगुवां इंडस्ट्रियल एरिया में साबुन फैक्ट्री है। जहां कुछ दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड का नया टैंडर हुआ है। जिससे पुराने सिक्योरिटी गार्डों को निकाल दिया गया।तोड़फोड़ कर टेबल व बैंच बाहर फेंकी।इसी बात से खफा होकर नौकरी से निकाले गए पुराने सिक्योरिटी गार्ड मुकेश अहिरवार और रिकेश सिंह राजपूत आरएसपीएल यूनिट- 2 के मेन गेट पहुंच गए। जहां उन्होंने गालीगलौज कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन हंगामा कर रहे युवकों के पास बंदूक थी। इसलिए कोई भी उन्हें रोकने के लिए आगे नहीं आया। हंगामे के दौरान युवकों ने फैक्ट्री के गेट पर स्थित सिक्योरिटी गार्ड रूम में तोड़फोड़ की।घटनाक्रम के बाद मौके पर लगी भीड़। बिखरा पड़ा सामान।साथ ही जाते-जाते हवाई फायर किया। फायर होने से क्षेत्र में दहशत फैली। सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी शुरू की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। मामले में साबुन फैक्ट्री के सिक्योरिटी सुपरवाइजर धर्मेंद्र शर्मा ने बहेरिया थाने में शिकायती आवेदन दिया है। बहेरिया थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि साबुन फैक्ट्री पर तोड़फोड़ और हवाई फायर की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मुकेश अहिरवार और रिकेश राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button