ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पति की हालत नाजुक, टोल प्लाजा की खराब सड़क पर अनियंत्रित हुई थी बाइक

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर टोल प्लाजा पर एक बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बूढ़ी बरौद का रहने वाला करण जाटव (40) अपनी पत्नी के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर ग्राम खरई की तरफ से पड़ोरा की तरफ आज रहा था। इसी क्रम में टोल टैक्स के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक फिसलते हुए टोल टैक्स के बैरीकेड्स से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। महिला ने तो कुछ ही मिनटों में मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि करण जाटव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।लापरवाही ने ली जानरामनगर टोल प्लाजा पर बाइकों की निकासी के लिए अलग सर्विस रोड डाली गई है। टोल प्लाजा की सर्विस रोड़ की हालत बहुत ही खराब है। बताया गया कि अक्सर बाइक सवार इस सर्विस रोड पर हादसे का शिकार होते रहते हैं। इसके बावजूद टोल प्लाजा ने इस मार्ग को सही कराने के कोई भी प्रयास नहीं किए है। इसके कारण एक और हादसा घठित हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button