ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज, CCS यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट; सीने पर घाव, कीड़े पड़े थे

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सिविल अस्पताल में दिल्ली की एक महिला दाखिल है। यह महिला मानसिक रोगी है और उसके परिजनों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि महिला ने अपना पता दिल्ली के पटेल नगर का बताया है।प्रीति ढिल्लो नामक इस महिला की मदद समाजसेवी हेमंत शर्मा कर रहे हैं। वे ही उसे अस्पताल लाए थे। महिला सिविल अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वह पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल के 112 नंबर कमरे में दाखिल है। इसके सीने पर बड़ा बड़ा घाव है, जिसमें कीड़े भी पड़े हुए हैं।पांवटा के सिविल अस्पताल में भर्ती दिल्ली की मानसिक रोगी महिला के साथ समाजसेवी।समाज सेविका अंकिता गोयल और हेमंत शर्मा ने बताया कि महिला उन्हें सड़क किनारे मिली थी। महिला का इलाज डॉक्टर पीयूष तिवारी और डॉ. अंकुर कर रहे हैं। वह केवल इलाज ही नहीं कर रहे, बल्कि दवाओं सहित जो भी खर्चा हो रहा है, इसमें भी वह उसकी मदद कर रहे हैं।महिला से पूछने पर पता चला कि प्रीति ढिल्लो CCS यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट है। कन्वर्जेस के साथ कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। इसके अलावा रियल साइंटिफ़ेल जिंग कॉर्पियाना में ऑफिस मैनेजर के साथ काम किया, लेकिन अब मानसिक हालत ठीक नहीं है।समाज सेविका अंकिता गोयल और हेमंत शर्मा ने कहा कि सिविल अस्पताल के कमरा नंबर 112 में इस महिला का इलाज करवाया जा रहा है। वह बेहद उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है और अपनी जिंदगी में इन्होंने कई बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर काम किया। हमारा प्रयास रहेगा इस महिला को एक नया जीवन देने का।अंकिता ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों तक इसे सुरक्षित पहुंचाना हमारा मकसद है। इसके लिए महिला के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button