ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
गुजरात

अशोक गहलोत की चुनावी सभा में घुसा सांड

गुजरात में चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी सभा में एक सांड घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सीएम अशोक गहलोत सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सांड घुसने से सभा में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद अशोक गहलोत ने इधर-उधर न भागने की अपील की। इसके साथ ही लगे हाथ उन्होंने भाजपा को लपेटे में ले लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैं बचपन से देख रहा हूं कि जब भी कभी कांग्रेस की मीटिंग होती है, तब भाजपा के लोग गायों और सांडों को डिस्टर्ब करने के लिए भेज देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि गहलोत सभी को कह रहे हैं कि आप इधर-उधर मत भागिये। सांड को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कार्यकर्ता निकाल देंगे। उसके बाद सांड को सभा से बाहर निकाला गया।

वीडियो गुजरात की किस चुनावी सभा की है, इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। जब सांड घुसा तो गहलोत राजस्थान की योजनाओं के बारे में बता रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। गहलोत को कांग्रेस पहले भी गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी दे चुकी है।गहलोत की सभा में सांड घुसने पर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग सीएम गहलोत के पक्ष में वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ ने सीएम गहलोत को घेरते हुए कहा कि क्या हर बात की जिम्मेदार भाजपा ही है ?

Related Articles

Back to top button