ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सपा ने मैनपुरी उचुनाव में निष्पक्ष चुनाव के लिये आयोग से दखल देने की मांग की 

लखनऊ। यहां समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्रक दे कर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सिलसिले में 4 थानाध्यक्षों को जबरन अवकाश पर भेजे जाने का आरोप लगाते हुए निष्‍पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है। सपा के एक बयान के अनुसार सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में   प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों-कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनके वाहनों की चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने की शिकायत भी की। उन्होंने तुरंत इन पर रोक लगाने की मांग भी की जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो पायें।
चौधरी ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 में जसवन्तनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले बैदपुरा के थानाध्यक्ष राजीव यादव चौबिया के थानाध्‍यक्ष जय प्रकाश यादव जसवन्तनगर के थानाध्‍यक्ष सलमान सिद्दीकी व भरथना के थानाध्‍यक्ष को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वाहन जांच के नाम पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों को चुनाव प्रचार से रोकने तथा उनको हतोत्साहित करने व उनमें भय पैदा करने की साजिश हो रही है।
आयोग से समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि जसवंतनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चारों थानाध्यक्षों को जबरन अवकाश पर भेज देने के आदेश को निरस्त करके उनकी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए। सपा ने यह भी मांग की कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को चिह्नित करके दो पहिया चार पहिया वाहनों की अनावश्यक और जबरन चेकिंग की कार्यवाही पर रोक लगाई जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुए मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है जहां 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होनी है। सपा ने यहां मुलायम की पुत्रवधू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button