ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

यूपी में हैं बाबा गीत से चर्चा में आई कवयित्री, बोली- सच सुनने से डर रही सरकार

ललितपुर: ललितपुर, देश की जानी मानी चर्चित कवयित्री उत्तर प्रदेश के ललितपुर व मेरठ निवासी डॉ अनामिका अंबर को शुक्रवार की रात बिहार प्रदेश के सारण जिले के हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेले में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रशासन द्वारा काव्यपाठ करने से रोक दिया गया। जिसके विरोध में अन्य कवियों ने कार्यक्रम बहिष्कार कर दिया ।काव्यपाठ से रोके जाने से दुखी कवयित्री अनामिका अंबर ने शनिवार को सुबह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइड पकड़ने से पहले फेसबुक लाइव आकर दुख जताते हुए कहा कि वह कवि दिनकर की धरती बिहार से बिना काव्य पाठ किए हुए ही वापस यूपी लौट रही है। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले उन्होंने हरिहर क्षेत्र में आयोजित मेले के लिए आमन्त्रित किया गया था। शुक्रवार को सुबह वह पटना पहुंची गई थी और शाम को हरिहर क्षेत्र में आयोजित सोनपुर मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच थी। जहां पर हजारों की संख्या में श्रोता भी उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। मंच पर कवि बैठने वाले ही थे, तभी वहां के प्रशासन ने उन्हें काव्य-पाठ नहीं करने के लिए मना कर दिया गया। प्रशासन ने उन्हें क्यों रोका, इसका कारण तो प्रशासन ही बताएगा।प्रशासन ने कवयित्री को मंच पर जाने से मना कर दियाअनामिका अंबर ने कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्र की बात करना, देश भक्ति की बात करना और सत्य की बात करना, सच्चाई की बात करना इतना दूभर किसी सरकार को हो सकता है। बिहार सरकार को प्रशासन को मना करना पड़ा कि अनामिका को मंच पर नहीं जाने दिया जाएगा। अनामिका ने कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ कि वह बिना काव्य-पाठ किए वापस जा रही। ढाई घंटे तक प्रशासन से वार्ता हुई। लेकिन अंत में प्रशासन ने उन्हें मंच पर जाने से मना कर दिया। अनामिका अम्बर ने कहा कि इसका कारण जो पिछले दिनों उनके गीत वायरल हुए जो सच वायरल हुआ है। इसके कारण बिहार सरकार ने उन्हें काव्य पाठ करने से रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button