ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

Twitter पर बैन हटने के बाद भी Donald Trump ने नहीं किया एक भी ट्वीट

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकांउट से बैन हटे करीब एक सप्ताह हो रहा है। इसके बाद भी ट्रंप ने ट्विटर पर एक भी ट्वीट नहीं किया है। इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, लेखक टिम यंग ने ट्विटर पर एलन मस्क को टैग करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, एलन मस्क ट्रंप को ट्विटर पर वापस लाए एक सप्ताह हो गया है, और उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है। वामपंथी इसे संभाल नहीं सकते।

टिम यंग के सवाल के जवाब में मस्क ने कहा, ट्रंप के ट्वीट न करने से उन्हें कोई समस्या नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद ट्विटर ने एक बड़ी गलती को सुधार लिया है। उन्होंने कहा, एक मौजूदा राष्ट्रपति का खाता बैन करने से आधे अमेरिका का विश्वास ट्विटर पर कम हो गया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर जो बाइडन को लेकर अपनी राय रखी। ट्रंप ने कहा, कहा, 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प की जगह उन्होंने जो बाइडन को वोट दिया था। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति पद के लिए ओबामा और बाइडन का समर्थक था। इसलिए ट्रंप के बजाय मैंने बाइडन को वोट दिया।

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के बाद कैपिटल हिल पर भड़की हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया था। हालांकि, एक सप्ताह पहले एलन मस्क ने उनके खाते को बहाल करने के लिए एक पोल का सहारा लिया, जिसमें ट्रंप के खाते को बहाल करने के पक्ष में करीब 51 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसके बाद ट्विटर ने ट्रंप के खाते पर से बैन हटा लिया था।

Related Articles

Back to top button