ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने 2 घंटे बाद पाया काबू, कृषक डिग्री कॉलेज के बाहर हादसा

मेरठ/मवाना: ट्रांसफारमर में लगी आग से उठती लपटेंमेरठ के मवाना में एक बिजली ट्रांसफार्मर में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ट्रांसफारमर धू-धूकर जलता रहा। ट्रांसफारमर से उठती आग की लपटों से आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मवाना के फलावदा रोड पर कृषक डिग्री कॉलेज है। इसके गेट के पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार को इसमें अचानक भयंकर आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया।शॉर्ट सर्किट से लगी आगमवाना थाना के फलावदा रोड पर स्थित कृषक डिग्री कॉलेज के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया। इससे कालेज के छात्र छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कालेज की एक दीवार भी इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गेट पर ही ट्रांसफार्मर होने से हमेशा यहां पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रहती है। गनीमत थी कि घटना के समय काफी कम लोग मौजूद थे।बिजली सप्लाई बाधितलोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद सप्लाई बंद की गई। सूचना पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विद्युत कर्मचारी आग की सूचना पर बाद में पहुंचे। मौके पर पहुंचे जेई बाबूलाल ने बताया कि किसी शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इसे बुझा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button