ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नियुक्ति दिनांक से मिले वरिष्ठता, तभी मिलेगा उन्हें फायदा

बैतूल: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने मंगलवार को बैतूल पहुंचे शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने की गुहार लगाई है।ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिलाध्यक्ष रवि सरनेकर ने बताया कि 1 जुलाई 2018 को राज्य शिक्षा सेवा केडर में शामिल होने के बाद से 1998 से लेकर 2013 तक नियुक्त अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठा शासन ने शून्य कर दी है। जिसकी वजह से अध्यापक संवर्ग को प्रथम क्रमोन्नति, द्वितीय क्रमोन्नति, ग्रेजुएटी और पुरानी पेंशन का फायदा नहीं मिल पाएगा, क्योंकि पुरानी पेंशन पाने के लिए न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा अवधि जरूरी है।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता अध्यापक संवर्ग को नहीं मिलती है, तो निश्चित ही उन्हें किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा और उच्च अधिकारियों ने द्वेषवस अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठ शून्य कर दी है।ये रहे मौजूदज्ञापन सौंपने वालों में रवि सरनेकर जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, राजेंद्र कटारे कार्यकारी जिलाध्यक्ष, रवि अतुलकर, मदन लाल ढडोरे, सुभाष रघुवंशी, ओम प्रकाश साहू, श्यामदेव ब्राह्मणे, गंगाराम घुड़ाले, विजय कोरी, अनीता सोनारे, वंदना झरबडे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button