ब्रेकिंग
इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म...
पंजाब

22 अक्टूबर से सुबह 9 से 5 बजे तक खुलेंगे; पहले 10 से 4 थी टाइमिंग

चंडीगढ़: पंजाब के सेवा केंद्र अब रोजाना 2 घंटे अधिक समय तक खुले रहेंगे। पंजाब सरकार ने सर्दियों की शुरुआत पर मौसम में हुए बदलाव के मद्देनजर सेवा केंद्रों की टाइमिंग में बदलाव किया है। अप्रैल महीने में सेवा केंद्र खोलने का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया था। लेकिन पंजाब सरकार ने अब सेवा केंद्रों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया है। सरकार के यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुले रहेंगे केंद्रपंजाब के सभी सेवा केंद्र रविवार के दिन भी सुबह 9 बजे से 5 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि सरकार ने इस दौरान केंद्रों को 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोलने की बात कही है। लोगों की सुविधा के मद्देनजर सेवा पंजाब सरकार समय समय पर सेवा केंद्रों की टाइमिंग में बदलाव करती रही है।सेवा केंद्रों में 375 से अधिक सेवाएंपंजाब के सेवा केंद्रों में करीब 24 विभागों की 375 से अधिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सर्विस सेंटर मददगार साबित हो रहे हैं।कर्मचारियों की अपील पर फैसलाकर्मचारियों ने पंजाब सरकार से सेवा केंद्रों को शनिवार व रविवार को खोलने की अपील की थी। क्योंकि उन्हें अपने कामकाज के लिए विशेष समय निकालना पड़ता था। इस कारण पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों को रोजाना खोलने का फैसला लिया था।

Related Articles

Back to top button