मध्यप्रदेश
एसपी आलोक कुमार ने घोषित किया 10,000 हजार इनाम
श्योपुर ब्यूरो। आरोपी गोविंद जादौन निवासी इकलौद थाना विजयपुर की गिरफ्तारी पर एसपी आलोक कुमार द्वारा 10 हज़ार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी गोविंद जादौन थाना विजयपुर के अपराध क्र 133/22 में छेड़छाड़,हत्या का प्रयास मारपीट सहित एससी/एसटी एक्ट धाराओं में अपराधी है। जिसकी गिरफ्तारी पर पूर्व में एसपी द्वारा 5000/-रू का ईनाम घोषित किया था। जिसे अब निरस्त कर 10000/-रुपये कर दिया गया है।






