ब्रेकिंग
UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार
मुख्य समाचार

मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त!

अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना में खाद के लिए लंबी कतारों में धक्के खा रहे किसान, जिम्मेदार अधिकारी कागजी दावों में मस्त मुरैना: जिले में कृषि विभाग के दावों और मैदानी हकीकत के बीच जमीन-आसमान का फर्क साफ देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां विभाग किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अन्नदाता सुबह से लेकर शाम तक गल्ला मंडी व अन्य वितरण केंद्रों पर लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनमें कृषि विभाग और प्रशासन के प्रति తీవ్ర नाराजगी सुलग रही है। किसानों का कहना है कि सीजन पर हर बार यही ढर्रा रहता है—विभाग के अधिकारी दफ्तरों में बैठकर सब कुछ दुरुस्त होने का राग अलापते हैं, जबकि हकीकत में किसानों को एक-एक बोरी यूरिया और डीएपी के लिए भारी मारामारी झेलनी पड़ रही है। वितरण व्यवस्था में सुस्ती और लाचारी के चलते किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पर्याप्त खाद का वितरण सुचारु नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button