ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

लाठी-डण्डों से मारपीट करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कारावास।

मुरैना। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तहसील सबलगढ जिला मुरैना के न्यायालय द्वारा आरोपी उम्मेद सिंह पुत्र लालाराम कुशवाह, उम्र 72 वर्ष, निवासी- हरलालपुरा थाना कैलारस जिला मुरैना म.प्र. को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 325 में दोषी पाते हुये 01 वर्ष के साधारण कारावास व 1,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मीडिया सेल प्रभारी (अभियोजन) श्रीमती रश्मि अग्रवाल ने बताया कि फरियादी पंचम सिंह ने पुलिस थाना कैलारस में उपस्थित होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि दिनांक 22.07.2018 को शाम के समय कॉलेज रोड के पास ग्राम हरलालपुरा का उम्मेद सिंह एवं उसका लडका दोनों मिले तथा फरियादी को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे जब फरियादी ने गाली देने से मना किया तो उम्मेद सिंह एवं उसके लडके ने फरियादी की लाठी-डण्डों से मारपीट की जिससे उसको चोट आई तथा दाहिने हाथ की कलाई में अस्थिभंग हुआ। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर अभियुक्त के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियोजन के द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष क्रमबद्ध तरीके से साक्ष्य को पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होकर आरोपी को दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री मनोज गुप्ता, सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, तहसील सबलगढ, जिला मुरैना द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button