ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भारत में रहना है तो श्रीराम-कृष्ण कहना होगा,अशोकनगर में बोले CM मोहन यादव

अशोकनगर: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने चंदेरी में कहा कि, भारत में अगर रहना है तो श्रीराम-कृष्ण कहना होगा। पूरे विश्व में हमारा देश ही ऐसा है, जहां देश के नाम के साथ माता का नाम जोड़ा जाता है। यही वजह है कि हम पाठ्यक्रम के अंदर भगवान श्रीकृष्ण एवं राम का इतिहास जोड़ रहे हैं। इन पाठों को पढ़ने से बच्चों में कर्म प्रधानता बढ़ेगी। भगवानों का इतिहास हमारे पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनना चाहिए। चंदेरी आए थे श्रीकृष्ण सोमवार को चंदेरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए चंदेरी में आए हैं। पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण भी चंदेरी आए थे, इसलिए चंदेरी को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर वे घोषणा करते हैं कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाकों में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे। इससे लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अध्ययन कर उनके जीवन से सीख ले सकेंगे। इन वृंदावन गांव में अध्यात्मिक चर्चाएं होंगी। सरकार देगी दुग्ध उत्पादन करने वालों को बोनस इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि पशुपालन का व्यवसाय करने वाले दुग्ध उत्पादकों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी जैसे गेहूं और धान पर बोनस दिया जाता है, उसी तरह दुग्ध उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा। 10 से अधिक पशुओं का पालन करने वालों को भी अनुदान दिया जाएगा। बेसहारा मवेशियों को पालेगी सरकार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बेसहारा गोवंश को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के देश में गोवंश को कष्ट हो तो किस बात की सरकार है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय पहले कांजी हाउस बनाते थे, जो पशुओं के लिए जेल होती थी। लेकिन अब हमारी सरकार ने बेसहारा गोवंशों को पालने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button