ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मंदसौर में दुखद घटना पत्नी के यौन उत्पीडऩ से परेशान पति ने बेटे-बेटी के साथ किया सुसाइड।

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक बेटा-बेटी और उनके पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. सोमवार सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो पेड़ पर लटके शव नजर आने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को उतारकर पीएम के लिए भिजवाया गया. घटना मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रूण्डी की बताई जा रही है. जिसमें पहले पिता ने अपने दोनों बच्चों को पेड़ से लटकाकर उन्हें फांसी लगा दी. फिर इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. मृतक ने सुसाइड का कारण गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी के साथ यौन उत्पीडऩ करना बताया है. जिसके कारण पूरा परिवार परेशान था. दबंग व्यक्ति से था परेशान जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति गांव के एक दबंग व्यक्ति राजू बंजारा से परेशान था. उसने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि वह उसकी पत्नी का यौन उत्पीडऩ करता था. इस दौरान वह उसकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ देता था और बेरहमी भी करता था. पिछले साल राजू बंजारा और मृतक की पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था. जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती थी. इस कारण परेशान होकर मृतक ने अपने बेटा बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी सुसाइड कर लिया. कंबल बेचता था मृतक बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति कंबल और कालीन जैसी चीजें फेरी लगाकर बेचने का काम करता था. इससे जो आमदानी होती थी, उसी से अपना और परिवार का गुजारा चलाता था. लेकिन जब भी वह काम से बाहर जाता था, राजू बंजारा उसकी पत्नी का यौन उत्पीडऩ करता था. उसने उसे रोकने के सभी प्रयास कर लिए थे. लेकिन वह मान नहीं रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button