ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सड़क पर लौटी शहर की ‘लाइफ लाइन’, ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, चलने लगी बस

भोपाल। राजधानी भोपाल में ड्राइवर संगठन की हड़ताल के चलते लो फ्लोर सिटी बस और स्कूल बसों के पहिए पिछले दो दिनों से थमे थे। लेकिन, प्रशासन के साथ बैठक के बाद बस संचालकों को आज से बस सेवा शुरू करने के निर्देश जारी किए गए है। इसके बाद सड़कों पर अब लो फ्लोर बस और स्कूल बस नजर आने लगी है। लोगों के प्रमुख यातायात के साधनों से जुड़ी लो फ्लोर बस के संचालन से लोगों को यातायात में सुगमता मिलेगी। राजधानी में आज से पुनः बस सेवा शुरू हो गई है।

संसोधित बिल को लागू न करने के बाद ड्राइवर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म हो गई है। जिसके बाद आज से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सप्लाई व्यवस्था बहाल हो गई है। एसोसिएशन और सरकार के बीच बातचीत में सहमति बन गई है। कांग्रेस की बिना सहमति के कानून लागू नहीं किया जाएगा। अगली बैठक तक कानून को लागू नहीं किया जाएगा। हड़ताल खत्म करने और ड्राइवर्स से काम पर लौटने की संगठन ने अपील की है।

 राजधानी भोपाल की बात की जाए तो शहर की ‘लाइफ लाइन’ कही जाने वाली रेड बस का संचालन आज से फिर शुरू हो गया है। दो दिन बीसीएलएल की बसें फिर से सड़क पर दौड़ने लगी है। BCLL अन्तर्गत संचालित बसें अपने मार्गों पर निकलना शुरू हो गईं है। आपकों बता दें राजधानी में BCLL द्वारा 368 बसें संचालित की जाती है। पिछले दो दिन से बस नहीं चलने के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। ड्राइवर 3 दिन की हड़ताल पर थे। सरकार से बातचीत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन की हड़ताल एक दिन पहले खत्म हुई।

Related Articles

Back to top button