ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों की पदोन्‍नति, देखिये सूची

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को पदोन्‍नत किया गया है। राज्‍य शासन ने 13 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। मप्र शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिका‍रियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इन अध‍िकारियों की नवीन पदस्‍थापना के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

इस सूची में रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्‍सेना, विनीत खन्‍ना, हिमानी खन्‍ना, मिथिलेश शुक्‍ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त, अपर परिवहन आयुक्‍त और उप पुलिस महानिरीक्षक स्‍तर के इन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।

सरकार ने इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के ही अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्‍नत किया है। इसमें सेनानी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, संचालक जनसंपर्क, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्‍त शामिल हैं।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Related Articles

Back to top button