ब्रेकिंग
इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म...
मध्यप्रदेश

तेंदुआ की दो खालें 15 लाख रुपये में बेच रहे तीन शिकारी गिरफ्तार

सिवनी। दो तेंदुआ खाल 15 लाख रुपये बेचने की फिरार में घूम रहे तीन शिकारियों को सिवनी वन विभाग की अधिकारियों को मिली गोपनीय सूचना के बाद छिंदवाड़ा के पूर्व वनमंडल अंतर्गत बटकाखापा रेंज से संयुक्त दल ने रविवार-सोमवार तीन आरोपितों को तेंदुआ की दो खाल और एक्टिवा वाहन समेत गिरफ्तार किया है।

शिकारियों के संबंध में रविवार को मुखबिर से मिली सूचना

सिवनी वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक एसएस उद्दे, दक्षिण सामान्य वनमंडल डीएफओ सुदेश महिवाल को शिकारियों के संबंध में रविवार को मुखबिर से मिली सूचना की जानकारी छिंदवाड़ा के वन अधिकारियों को देते हुए सिवनी उड़नदस्ता प्रभारी हरवेंद्र बघेल को टीम के साथ मौके पर रवाना किया।

व्यापारी बनकर झांसा देकर उनकी घेराबंदी की

वन अमले ने तेंदुआ की खाल बेचने की फिराक में घूम रहे तीन शिकारियों को व्यापारी बनकर झांसा देकर उनकी घेराबंदी कर दी। छिंदवाड़ा के पूर्व बटकाखापा वन परिक्षेत्र के अमले की मदद से सिवनी वन विभाग के उड़नदस्ता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर एक्टिवा वाहन में सवार तीन आरोपितों को छिंदवाड़ा के बांका तिराहे के पास से हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तेंदुआ की दो खाल बरामद की है। प्रकरण विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button