ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खरगोन में फॉर्च्यूनर कार के अंदर से मिले लाखों रुपये, बाइक सवार से भी पैसे जब्त

खरगोन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग व पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस टीम के द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना सनावद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सताजाना बेड़ियां रोड पर सघन वाहन चेकिंग में नावद तरफ से एक फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 09 सीटी 8001 आई।

इसे चेक किया गया जिसमें बैठे लोगों का नाम ड्रायवर पूनमचंद पिता छगनलाल निवासी बडूद व अनिल कुमार गर्ग पिता राजेन्द्र प्रसाद गर्ग उम्र 64 वर्ष निवासी सनावद खरगोन सामने आया। अनिल कुमार गर्ग पिता राजेन्द्र प्रसाद गर्ग के पास रखे बैग को चेक किया जिसे 9 लाख रुपये नगदी मिले।

बाइक से भी मिले पैसे

इसी दौरान बाइक क्रमांक एमपी 09 जेवी 1592 को रोकने पर एवं चालक का नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम संजय पिता शिवराम वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दोगावा थाना कसरावद का होना बताया जिसका बैग चेक करने पर उसके पास दो लाख सत्तर हजार रुपये नगदी मिले।

जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा एफएसटी टीम एवं तहसीलदार प्रवीण चौंगड कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। जिस पर एफएसटी टीम तहसीलदार प्रवीण चौंगड कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस द्वारा जप्त कर आदर्श आचार संहिता के अधीन संयुक्त कार्रवाई की गई।

मौके जप्ती पंचनामा की कार्रवाई में अनिल कुमार गर्ग से जप्त 9,00,000 रुपये व संजय वर्मा से जप्तशुदा 2,70,000 रुपये एस.एस.टी टीम द्वारा विधिवत जप्त कर अपने कब्जे मे लिए गए।

Related Articles

Back to top button